Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: इस वर्ष उत्तराखंड में ज्यादा बारिश होने के आसार, मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- इस वर्ष के उत्तराखंड में जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि मानसून के दौरान होने वाली बारिश के संबंध में मई के अंतिम सप्ताह में भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमान संकेत देते हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां जारी रहने की संभावना है। पिछले तीन महीनों के दौरान उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ की चादर सामान्य से नीचे रही। उत्तरी गोलार्ध के साथ-साथ यूरेशिया में सर्दियों और वसंत में बर्फ की चादर के विस्तार के बाद होने वाले भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून वर्षा के साथ एक सामान्य विपरीत संबंध है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, जून से सितंबर तक देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉