Medical
उत्तराखण्डटिहरी

सड़क हादसा: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत, एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी गढ़वालः-  जनपद टिहरी में रविवार तड़के घुत्तू क्षेत्र के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में वाहन में सवार एक खच्चर की भी जान चली गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि घुत्तू के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

रेस्क्यू के दौरान टीम ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) को खाई में गिरा पाया। वाहन में दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल पूरन सिंह (55 वर्ष), पुत्र रूप चंद्र सिंह, निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

वहीं हादसे में बॉबी (28 वर्ष), पुत्र जगबीर लाल, निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में मौजूद खच्चर ने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉