Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आईएमए हल्द्वानी का सराहनीय कदम, चिकित्सकों ने ड्रग एब्यूज अवेयरनेस और सीपीआर के संबंध में छात्रों को दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज बुधवार को रामपुर रोड स्थित एच.एन इंटर कालेज हल्द्वानी में आईएमए हल्द्वानी के द्वारा ड्रग एब्यूज अवेयरनेस और सीपीआर के संबंध में व्याख्यान दिया। इसमें डॉ कैलाश चंद्र शर्मा ने ड्रग एब्यूज अवेयरनेस के संबंध में तथा डॉ अखिलेश जोशी ने सीपीआर के संबंध में जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

डाॅ शर्मा ने बताया कि नशे की प्रवृति से शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक करियर संबंधी तथा सामाजिक दुष्प्रभाव पड़ते हैं। उन्होंने इससे बचने के भी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने मित्रों का चुनाव सोच समझ कर करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते हुए सूचना अधिभार के मध्य युवाओं में अवसाद बढ़ रहा है, ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने परिवारजनों एवं अपने शिक्षकों के साथ लगातार संवाद बनाये रखें, इसके साथ ही युवाओं को अपना समय सोशल मीडिया के अलावा अन्य गतिविधियों जैसे चित्रकारी, फोटोग्राफी तथा स्पोर्ट्स में लगाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad

डॉ अखिलेश जोशी ने छात्रों को सीपीआर देने के सही तरीके से अवगत कराया, इस लेक्चर के दौरान विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

एचएन कालेज के प्रधानाध्यापक  बी.एस. सामंत ने छात्रों से अनुरोध किया कि व्याख्यान में बतायी गयी बातों का अपने जीवन में अनुसरण करें, उन्होंने दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉