Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियों का ऐलान, 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं परीक्षार्थी अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि परीक्षाओं के सफल और सुचारू संचालन के लिए बोर्ड स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे बिना तनाव के शांत मन से परीक्षा की तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। बोर्ड प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि परीक्षाएं निष्पक्ष, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाएं छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अहम मानी जाती हैं। इन्हीं परिणामों के आधार पर छात्र उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय करते हैं, ऐसे में बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों औरअभिभावकों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉