Medical
उत्तराखण्ड

भारत नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक 11लाख की भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत। बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक नेपाली नागरिक को 11 लाख से अधिक की भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा है। एसएसबी ने आरोपी नेपाली नागरिक को मय करेंसी भारतीय कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। कस्टम ने करेंसी जब्त कर आरोपी पर फेमा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि बुधवार को बनबसा में डी कंपनी की एसआई आरती बुनकर, कांस्टेबल कृष्ण कुमार और अशोक कुमार सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच भारत से नेपाल जा रहे एक नेपाली नागरिक प्रेम सौंद (27) पुत्र जीत बहादुर सौंद निवासी ग्राम झलारी जिला कंचनपुर की तलाशी ली गई तो उसके पास से 11,00,500 रुपये की भारतीय नकदी बरामद हुई। इसमें सभी नोट पांच सौ रुपये के हैं। पूछताछ में उसने स्वयं को बेंगलुरू के स्वीगी कंपनी का डिलीवरी बॉय बताया। पूछताछ में वह भारतीय करेंसी के संबंध में कोई सही जानकारी नहीं दे सका और न ही वैध दस्तावेज ही दिखा पाया। बता दें कि भारत से नेपाल को केवल 25 हजार रुपये तक की भारतीय नकदी ले जाई जा सकती है। इसमें पांच सौ के नोट ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नेपाली नागरिक पर कस्टम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उस पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा। एसएसबी के अधिकारी यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं पकड़ी गई भारतीय करेंसी चोरी की तो नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉