Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कोसी नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  देवस्थल क्षेत्र के पास कोसी नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा मुख्यालय से पांच दोस्त देवस्थल के समीप कोसी नदी किनारे घूमने और नहाने पहुंचे थे। सभी युवक नदी में मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए और पानी की गहराई व तेज बहाव के कारण डूबने लगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

साथ मौजूद दोस्तों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान सोनू कनवाल (26) पुत्र महेंद्र सिंह कनवाल निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा तथा धीरज गड़िया (37) निवासी मोटाहल्दू, हल्द्वानी, मूल निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

पुलिस के अनुसार सभी युवक नदी किनारे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए। मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए बरसात के मौसम में नदी-नालों  के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉