Medical
उत्तराखण्ड

गोरखपुर- लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन के 11 फेरे निरस्त, वैकल्पिक ट्रेनों में आरक्षण कराने की दी सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 11 फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 1 मई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी। वहीं, 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी लालकुआं से 2 मई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक संचालित नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

इस ट्रेन के रद्द होने से खासतौर पर उत्तराखंड और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा, क्योंकि गर्मी के मौसम में इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। रेलवे ने वैकल्पिक ट्रेनों में आरक्षण कराने की सलाह भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉