Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्कूटी पर बाजार जा रही 14 वर्षीय किशोरी को डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बनभूलपुरा क्षेत्र में सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। ममेरी बहन के साथ स्कूटी पर बाजार जा रही किशोरी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि किशोरी डंपर के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मूल रूप से मुरादाबाद निवासी आदिया पुत्री अब्दुल रहमान गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बनभूलपुरा के इंद्रानगर बरसाती स्थित अपने मामा के घर आई हुई थी। सोमवार शाम वह अपनी ममेरी बहन के साथ स्कूटी से बाजार सामान लेने निकली थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बताया जा रहा है कि शनि बाजार रोड पर गौलापार की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गईं। इस दौरान आदिया डंपर के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रही उसकी ममेरी बहन को मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।  हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मासूम आदिया की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। छुट्टियां बिताने मामा के घर आई किशोरी की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी इस हादसे को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉