Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चार जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने की विशेष सावधानी बरतने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान तेज गर्जना और आकाशीय बिजली की घटनाओं की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम सामान्य रहने की उम्मीद नहीं है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेषकर पहाड़ी मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत बताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉