Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

ढाबे पर भोजन करने के बाद दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। किच्छा हाईवे  ग्राम कठंगरी के एक ढाबे पर गुरुवार रात भोजन करने के बाद दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक अन्य युवक का हल्द्वानी के एसटीएच में इलाज किया गया, जहां से उसे छुट्टी दे दी गई है। परिजन नशीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने की बात कह रहे हैं। दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा हाईवे पर सिसैया के पास ग्राम कठंगरी में ट्रक के केबिन में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 39 वर्षीय दिनेश पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम कल्याणपुर शहजादनगर, रामपुर यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गुरुवार मध्य रात्रि पसहैनी गांव नानकमत्ता निवासी 40 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और ग्राम सरकड़ा सितारगंज निवासी 39 वर्षीय दीपक बाबा पुत्र केवल कृष्ण को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बीमार लोगों ने जानकारी दी थी कि डोडा यानि नशीले पदार्थ का सेवन किया था। उसके बाद तबीयत बिगड़ गई। गम्भीर हालत के कारण दोनों को रेफर कर दिया था। हल्द्वानी ले जाते वक्त सोनू सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दीपक को हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां से उसे शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। सितारगंज कोतवाली के एसआई कैलाश देव ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉