Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बागेश्वर बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

बागेश्वर:- प्रदेश सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मा. मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राजकीय कालेज रवाईखाल बागेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जनता की समस्याओं को सुना।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन पत्र, बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट वितरित की, जबकि उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार अन्य विभागों ने भी अपनी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग मनाया बाल दिवस, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा
Ad

शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, दुग्ध विकास, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। साथ ही दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, किसान, युवा एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से भी आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी जन शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जब तक सभी शिकायतों का पंजीकरण एवं आवश्यक कार्रवाई पूर्ण न हो जाए, संबंधित अधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आमजन की शिकायतें एवं समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने आवश्यक निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉