Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सहकारिता मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक, 100 से अधिक व्यावसायिक स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न स्थानीय एवं व्यावसायिक उत्पादों की होगी बिक्री

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के संरक्षण में सहकारिता विभाग एवं नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी द्वारा सहकारिता मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह सात दिवसीय मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में जनपद नैनीताल के समस्त राजकीय विभाग अपनी विभागीय जानकारी 25 स्टॉलों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

महिला स्वयं सहायता समूह स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे। जनपद के कृषकों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण किया जाएगा। 100 से अधिक व्यावसायिक स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न स्थानीय एवं व्यावसायिक उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

स्कूली बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला, ऐपण, रंगोली आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

कुल मिलाकर 130 स्टॉल मेले में स्थापित किए जाएंगे, जिसमें सरकारी विभाग, सहकारी संस्थाएँ, स्वयं सहायता समूह और व्यावसायिक संस्थान शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि सहकारिता मेले का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को मजबूत करते हुए स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता और विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉