Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आगामी 15 जून को कैंची धाम मेले में पीएसी और एसएसबी की होगी तैनाती, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बाहरी जनपदों से आये पुलिस बल और अधिकारियों के साथ की ब्रीफिंग

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मन्दिर मेले के संचालन एवं आगामी पर्यटन सीजन की सफल व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बाहरी जनपदों से आए पुलिस बल, एसएसबी, पीएसी तथा जनपद नैनीताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की।
इस अवसर पर एसएसपी ने अब तक की ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी पुलिस बल को बधाई एवं उत्साहवर्धन किया और आगामी दिनों के लिए सतर्क एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। कहा कि मित्रता एवं सुरक्षा के भाव से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सहायता को प्राथमिकता दें। डायवर्जन योजना एवं शटल सेवाओं के समुचित उपयोग की जानकारी दी गई, एवं सभी को पालन कराने के भी निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

सभी थानों, चौकियों एवं अधिकारियों को पुलिस बल के रहने, खानपान आदि की पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जाम की स्थिति की मॉनिटरिंग कर उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचित करने हेतु बताया गया। सोशल मीडिया, टूरिस्ट मूवमेंट और भीड़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखने एवं मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से बचने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता की सहायता एवं ड्यूटी पर पूर्ण ध्यान केंद्रित किया जा सके। एसएसपी श्री मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को विजन क्लियर रखने सजग एवं संवेदनशील रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ यह संदेश भी दिया गया कि “अगले 10 दिन न सिर्फ चुनौतीपूर्ण हैं, बल्कि नैनीताल पुलिस के सेवा संकल्प को दर्शाने वाले दिन भी हैं।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

जनपद नैनीताल पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कैंची धाम मेला एवं पर्यटन सीजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु/पर्यटक हित में संपन्न कराने हेतु कार्यरत है।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ० जगदीश चंद्रा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा थाना/चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉