Medical
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई, प्रशासन ने किया भारी पुलिस बल तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होनी है। चार महीने बीत जाने के बाद भी मस्जिद विवाद थमता नहीं नजर आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले को लेकर अल्पसंख्यक सेवा समिति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, वहीं जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इस मामले में अतिक्रमण जांच समिति का गठन किया था जो मस्जिद से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले समिति के अध्यक्ष एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने मस्जिद के दस्तावेजों पर शक जताते हुए कहा था कि मस्जिद की जमीन के खातेदार ऐसे भी थे जिनका निधन हुए आठ साल से अधिक हो गया है, हालांकि समिति अभी तक इन दस्तावेजों की जांच नहीं कर पाई

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

आपको बता दें कि उत्तरकाशी में बाड़ाहाट में बनी मस्जिद को लेकर काफी समय से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों ने जनाक्रोश रैली निकाली थी, इस रैली के दौरान पथराव भी हुआ था जिस कारण पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था, इस दौरान नौ पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे, जिसके बाद से ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

जिला प्रशासन ने अपने बयान से लिया यू टर्न

आपको बता दें कि पहले जिला प्रशासन मस्जिद के वैध होने की बात कर रहा था. जबकि हिंदू संगठन लगातार इस मस्जिद को अवैध बताकर इसे हटाने की मांग कर रहे थे. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से बकायदा एक पत्र जारी कर मस्जिद को वैध बताया गया था। लेकिन अब जिला प्रशासन ने अपने बयान से यू टर्न ले लिया है और इसे विवादित बता दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉