Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हाईकोर्ट की अधिवक्ता से 25 लाख रुपए की ठगी, एक साल में धन दोगुना करने का दिया था लालच

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून की रहने वाली दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता से फर्जी कंपनी ने 25 लाख रुपये निवेश करा लिए । अधिवक्ता को एक साल में धन दोगुना करने का लालच दिया गया था। आरोपियों ने देहरादून में अपनी दो कंपनियां बताई थीं, लेकिन जब पीड़िता को रकम नहीं मिली तो पाया कि आरोपी सब कुछ समेटकर भाग चुके हैं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले में नया गांव हाथीबड़कला की रहने वाली अधिवक्ता अंशिता प्रियदर्शनी ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि उनकी असलम सिद्दिकी, उसकी पत्नी सायरा बानो और भूपेंद्र के साथ जान पहचान थी। सभी ने बताया था कि वह यहां पर यूकेबी डिजिटल और जीजी स्टोर नाम की दो कंपनियां चलाते हैं। इनके कार्यालय उन्होंने बंगाली मोहल्ला ईसी रोड और गोदाम कुआंवाला में बताए थे। साथ ही बताया था कि उनकी इस कंपनी की शाखाएं देशभर में मौजूद हैं। अंशिता से आरोपियों ने एक साल में रकम दोगुना करने के नाम पर 25 लाख रुपये निवेश कराए। एक साल बाद उन्हें 50 लाख रुपये लौटाने का वादा किया गया। आरोप है कि महिला वकील को फोन पर असलम ने धमकी दी और गाली गलौज की। अंशिता आरोपियों के कार्यालय और गोदाम पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि आरोपी सब कुछ समेटकर भाग चुके हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉