Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

हादसा: कार पर गिरा पत्थर, सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:- आज सुबह लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूघाड के पास भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरकर एक कार पर आ गिरा। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर यातायात रोके रखा। इस दौरान दो-तीन अन्य वाहनों पर भी पत्थर गिरे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मार्ग को खोलने का कार्य लगातार जारी है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर सतर्कता बरतें।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉