Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पंचायत चुनाव में निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 27 अगस्त से 1 सितंबर तक

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत स्तर तक के पदाधिकारी 27 अगस्त से 1 सितंबर के बीच शपथ लेंगे। इस संबंध में पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार ने तिथियां जारी कर दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 अगस्त को ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान शपथ लेंगे, जबकि इनकी पहली बैठक 28 अगस्त को होगी। 29 अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इनकी पहली बैठक 30 अगस्त को होगी। वहीं, 1 सितंबर को जिला पंचायत सदस्य, उपाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ लेंगे और इनकी पहली बैठक 2 सितंबर को होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

सचिव पंचायती राज ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शपथ ग्रहण और पहली बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कराएं। इस बीच नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों में शपथ ग्रहण को लेकर उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉