Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक सुमित हृदयेश ने बागजाला को राजस्व गाँव बनाने का मुद्दा विधानसभा में उठाया, ग्रामवासियों ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। विधानसभा में बागजाला को राजस्व गाँव बनाए जाने के मुद्दे को हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने मजबूती से उठाया। इससे खुश होकर बागजाला के ग्रामवासियों ने विधायक के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान बागजाला ग्रामवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागजाला वासियों की पीड़ा को आपने सुना और हमारी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य किया है। हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे, ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

विधायक ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे हमेशा बागजाला के लोगों के साथ खड़े रहेंगे तथा उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम बागजाला को राजस्व ग्राम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बागजाला जनकल्याण समिति के संरक्षक इंदर पाल आर्य ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश का समर्थन और सहयोग हमेशा बागजाला ग्राम के विकास और प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

इस अवसर पर बागजाला जनकल्याण समिति के संरक्षक इंदर पाल आर्य, अध्यक्ष कैलाश चंद, सचिव चंद्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष दया किशन सहित जगदीश आर्य, रमेश, कैलाश आर्य, मोहन राम, वीर सिंह, हयात सिंह, कुंदन सिंह, कैलाश नेगी, त्रिलोचन जोशी, सूबेदार रमेश प्रसाद, मनीराम, दीवान राम, खीम राम, मोहन राम, धर्म सिंह, पान सिंह, राम सिंह, योगेश आर्य, पूरन चंद्र, उमेद राम, कैलाश नेगी, मनीष गुप्ता, हरकेश आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉