Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बिजली चोरी के बढ़ रहे मामलों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विद्युत विभाग अधिकारियों के साथ की बैठक, कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बिजली चोरी के लगातार बढ़ रहे मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए आयुक्त/मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभागीय एवं विजिलेंस टीमों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए और नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाए जाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कार्रवाई के दौरान टीमों को प्रशासन की ओर से पूर्ण सुरक्षा और सहयोग दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

बैठक में आयुक्त ने मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कर्मचारी लंबे समय से तैनात हैं, वहां तत्काल स्थानांतरण किया जाए, ताकि मिलीभगत की संभावनाओं पर रोक लग सके। साथ ही कांटा डालकर या अवैध कनेक्शन से बिजली लेने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर एफआईआर दर्ज करायी जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि लाइन लॉस कम करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके और सरकार को होने वाले राजस्व नुकसान पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

इस दौरान मुख्य अभियंता आरसी. गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में आजाद नगर फीडर में 87 प्रतिशत और गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत तक लाइन लॉस सामने आया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आयुक्त ने संबंधित क्षेत्रों में तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉