Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल हाईकोर्ट को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीतालः- हाईकोर्ट को एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। न्यायिक संस्थानों को निशाना बनाकर भेजे जा रहे धमकी संदेशों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, सोमवार को हाईकोर्ट को भेजे गए ई-मेल में बेहद गंभीर धमकी दी गई है। मेल में महज दो लाइनों में न्यायाधीश कक्ष में “जहरीली गैस से भरे बम विस्फोट” का जिक्र किया गया है। इस संदेश ने कोर्ट प्रशासन और पुलिस महकमे को तुरंत हरकत में ला दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

हाईकोर्ट चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह राणा की ओर से इस संबंध में कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से कड़ा कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

ई-मेल के अन्य हिस्से में कुछ व्यक्तियों को टार्चर करने जैसी बातें भी लिखी गई हैं, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यह किसी मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति की हरकत हो सकती है। हालांकि पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉