Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात: भारी वर्षा से भीमताल क्षेत्र में हुए नुकसान की दी जानकारी, आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने की करी मांग

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कहा कि भारी वर्षा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों में आपदा से काफी नुकसान हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कई ग्रामीणों के घर टूट गए हैं, मकानों के आगे पीछे भूस्खलन होने से मकानों को खतरा बना है, पेयजल, विद्युत लाइन ध्वस्त हो गई हैं, नदियों के कटाव से किसानों की भूमि बह गई है और कई सड़क मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर ही किया समाधान
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल खुटानी नाले से भीमताल की दुकानों में पानी व मलबा भर गया, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और बताया कि भीमताल में दो लोगों की मृत्यु हो गई थी ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने के दिए निर्देश, कहा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Ad

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का आकलन कराने, प्रभावितों को मुवावजा देने व क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों, पेयजल लाइनों, विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सही कराने हेतु आपदा मद से धनराशि स्वीकृति करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉