Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

झांसी को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को सांसद, विधायक और मेयर ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं से झांसी को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट एवं मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बुधवार को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद ने बताया कि लालकुआं-झांसी ट्रेन ऑन डिमांड चलाई गई है।  इस रेलसेवा का अधिक उपयोग करने पर इसका भविष्य में स्थाई रूप से संचालन किया जायेगा। उन्हांने बताया प्रथम दिन 176 यात्रियों ने आरक्षण कराया। उन्होंने बताया यह ट्रेन लालकुआं से बरेली-कासगंज-मथुरा-आगरा व ग्वालियर होते हुये झांसी पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

उन्होंने कहा लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण करने के साथ ही रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। लालकुआं रेलवे स्टेशन से भविष्य में लम्बी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जायेगा साथ ही भविष्य में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि लालकुआं से कामाख्या देवी (कलकत्ता) व काठगोदाम से प्रयागराज के लिए भी ट्रेन शीघ्र चलाई जाएगी। इससे उत्तराखण्ड का पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और वहीं प्रदेश का आर्थिक विकास भी होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

सांसद अजय भट्ट ने झांसी रेलसेवा के प्रारम्भ होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉