Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव को लेकर 321 पदों पर 2266 उम्मीदवार मैदान में, 27221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर अब 321 पदों के लिए कुल 2266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं 27,221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 32,985 रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत कुल 30,800 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें जांच के दौरान 994 नामांकन निरस्त हुए, जबकि 319 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

आयोग के अनुसार अब सदस्य ग्राम पंचायत के 316 पदों पर 2255, प्रधान के चार पदों पर नौ और जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर दो उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलावार स्थिति:

ADVERTISEMENTS Ad

■ अल्मोड़ा: 49 पद – 98 उम्मीदवार
■ ऊधमसिंह नगरः 109 पद 226 उम्मीदवार
■ चंपावतः 1 पद 2 उम्मीदवार
■ पिथौरागढ़: 5 पद 10 उम्मीदवार
■ नैनीताल: 40 पद – 79 उम्मीदवार
■ बागेश्वरः 1611 पद – 1555 उम्मीदवार
■ उत्तरकाशी: 8 पद 16 उम्मीदवार
■ चमोली: 19 पद – 41 उम्मीदवार
■ टिहरी: 17 पद – 34 उम्मीदवार
■ पौड़ी: 60 पद 123 उम्मीदवार
■ रुद्रप्रयागः 13 पद 26 उम्मीदवार

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉