Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशे की हालत में ड्यूटी करता मिला कर्मचारी, सिटी मजिस्ट्रेट ने निलंबन की कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  काठगोदाम स्थित बिजली विभाग कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक कर्मचारी को शराब के नशे की हालत में ड्यूटी करते हुए पकड़ा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, कार्यालय सहायक दीपक बोरा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह ड्यूटी के दौरान शराब पीकर आता है। शिकायतों की पुष्टि के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने अचानक निरीक्षण किया, जिसमें कर्मचारी नशे में पाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई और मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता (ईई) को तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इसके साथ ही दीपक बोरा को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया है, ताकि उसकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि हो सके।

प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आगे भी इस तरह की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे सरकारी कार्यालयों में अनुशासन रखा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉