Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी वंदना सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया, कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी सजगता से कार्य करें।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। नामांकन प्रक्रिया नियत समयसीमा में पूरी हो तथा सभी अभ्यर्थियों की पात्रता का उचित परीक्षण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां की तैयारियों की योजना समय रहते तैयार की जाए। यदि कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त बल की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए। साथ ही, आपदा से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

बैठक में मतदान केंद्रों की स्थिति, लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं, कार्मिक तैनाती, सुरक्षा इंतज़ाम, मतदाता सूची का पुनरीक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर

साथ ही प्रशिक्षण नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तत्काल तैयार की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, निर्वाचन से जुड़े नोडल अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स उपस्थित रहे। अन्य उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉