Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में सभी को मामूली चोटें, उपचार के लिए भेजा हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल से लौट रहे किच्छा के पर्यटकों की कार ज्योलीकोट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू कर उपचार को हल्द्वानी भेजा। किच्छा निवासी राजेश चंद्र अपनी पत्नी, बेटे बहू और पोती के साथ घूमने नैनीताल आए हुए थे। मंगलवार शाम वह घर लौट रहे थे। इस बीच ज्योलीकोट क्षेत्र में नंबर वन बैंड से कुछ आगे अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार पेड़ से टकराकर बीच खाई में रुक गई। राहगीरों की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब एक घंटे रेस्क्यू के बाद पांचों कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज मौर्य ने बताया कि सभी सवारों को मामूली चोट आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉