Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पेपरलेस रजिस्ट्री से हजारों लोग होंगे बेरोजगार, सरकार के इस कानून का होगा विरोध: सुमित हृदयेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि उत्तराखंड में पेपरलेस रजिस्ट्री का आदेश जारी कर राज्य सरकार ने हजारों लोगों को बेरोजगार करने की साजिश कर रही है,  सरकार के इस कानून का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्टाम्प विक्रेता, दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता और जितने लोग तहसील और रजिस्ट्री के कार्यों से जुड़े हुए हैं, उन सभी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जो कमिश्नरी घेराव किया, उसका पूर्ण समर्थन किया। कहा कि यह विषय विधानसभा में भी उठाया गया है, और यह एक गंभीर विषय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकार तकनीक के आगे नतमस्तक होकर मानवीय दृष्टिकोण और रोजगार को ठोकर मारने पर उतारू है। यह जो काला कानून है, जिससे हजारों-हजारों स्टाम्प विक्रेता और अन्य लोग, जो इससे जुड़े हैं, इससे उनकी आजीविका पर प्रश्नचिह्न लगाया है, निश्चित रूप से इस प्रकरण में  हमारे स्टाम्प विक्रेता, दस्तावेज लेखक, अधिवक्तागणों के साथ और उनके सहयोग में खड़ा हूँ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉