Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खनस्यूं में देर शाम दबिश देने आई एसटीएफ की टीम पर तस्करों की फायरिंग, सिपाही समेत दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कल शनिवार खनस्यूं में देर शाम दबिश देने गई एसटीएफ की टीम पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सिपाही समेत एक किसान घायल हो गया। उनको इलाज के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार भालू के पित्त की तस्करी की सूचना सिपाही समेत दो घायल पर एसटीएफ ने दबिश दी थी। पुलिस के मुताबिक घटना ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं के पतलोट के पास हुई। करीब आठ बजे तस्करी की सूचना पर दबिश देने पहुंची टीम पर तस्करों ने तीन फायरिंग की। इसमें एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया मूल निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़ और हाल मुखानी की छाती के पास गोली लगी। जबकि टीम के साथ चल रहे किसान नर सिंह पुत्र चनार सिंह निवासी ओखलकांडा के चेहरे से होकर गोली का छर्रा गुजरा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ की टीम भालू के पित्त की तस्करी के मामले में दबिश देने ओखलकांडा के अधौड़ा पहुंची थी। पित्त खरीदने वाला चम्पावत का बताया जा रहा है। तस्करों की धरपकड़ को गश्त हो रही है। एसएसपी डॉ. मजूनाथ टीसी ने बताया कि एहतियातन स्पेशल ऑपरेशन चलाकर कई थानों की पुलिस ओखलकांडा को रवाना किया है। तस्करों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉