Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

वेब सीरीज के नाम पर होटल कारोबारी से 50 लाख रुपए की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। वेब सीरिज बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दून निवासी होटल कारोबारी से 50 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसने कारोबारी की पत्नी को भी अपने झांसे में लिया और उसे भी अपने साथ ले गया। अब पीड़ित कारोबारी पत्नी से भी तलाक चाह रहे हैं। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महाराष्ट्र के रहने वाले ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डालनवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक होटल कारोबारी की शिकायत पर महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करनदीप से उनकी मुलाकात चार साल पहले हुई थी। उसने बताया था कि वह संगतों के साथ प्रचार-प्रसार करता है। इसके लिए वह इंग्लैंड से भारत आया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

यही नहीं उसने यह भी बताया कि वह एक वेब सीरिज बना रहा है जिससे सिख धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए उसने होटल व्यवसायी को अपने झांसे में लिया। होटल व्यवसायी भी संगतों की सेवा करते हैं। लिहाजा उन्होंने हामी भर दी और वेब सीरिज के लिए पैसा देना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

होटल कारोबारी ने जुलाई 2021 में 20 लाख रुपये, अगस्त 2021 में 10 लाख रुपये, सितंबर 2021 में 10 लाख रुपये और अक्तूबर में 10 लाख रुपये कुल 50 लाख रुपये दे दिए।  होटल कारोबारी का आरोप है कि करनदीप ने संगतों की सेवा के नाम पर उनकी पत्नी को भी भड़का दिया।

वह उनसे झगड़ा करने लगी और करनदीप के साथ ही रहने लगी। अब उन्होंने पत्नी से तलाक के लिए भी अदालत में केस दायर किया है। करनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉