Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सरस आजीविका मेले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी।  एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित दस दिवसीय सरस आजीविका मेले के 8 वें दिन महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महिला जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरस मेले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को किसी तरह आत्मनिर्भर बनाया जाए आदि पर जोर देते हुए रंगा-रंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढकर हिस्सा ले रही हैं, सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरस मेले में भी स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में देश के विभिन्न राज्यों समेत उत्तराखण्ड के हर जिले की महिलाएं स्टॉल लगाकर अच्छी आजिविका प्राप्त कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गम्भीर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा भी महिला सुरक्षा को लेकर लगातार संवेदनशील इलाकों में स्ट्रीट लाइट, सीसी टीवी कैमरा लगाए जाने के साथ ही इन स्थानों में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad

कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, तिलू रौतेली पेंशन, बौना पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि की जानकारी दी गई। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा नाटक के माध्यम से कैसे नशे से बचा जा सके आदि जानकारी भी दी। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि महिला हर क्षेत्र में अग्रसर है। उन्हें अपने जीवन में सही शिक्षा और अवसर मिलने की देर है। वर्तमान में घर परिवार संभालने की जिम्मेदारी हो, या फिर समाज और देश संभालने की, महिलाएं सभी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाती हैं। उन्होंने कहा कि पहले बेटी को बचाएंगे, और तभी तो बेटियों को पढ़ाएंगे, और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका दे पाएंगे। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है क्योंकि शिक्षा के माध्यम से महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला प्रोवेशन अधिकारी वर्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सहायक बाल परियोजना अधिकारी शिल्पी जोशी, सीओ लालकुऑ दीपशिखा अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉