Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, नदी-नालों और संवेदनशील मार्गो पर सतर्क रहने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ पूर्वानुमान जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और कम समय में अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, पौड़ी, टिहरी और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर तेज बारिश के दौर पड़ सकते हैं। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन संभावित इलाकों, नदी-नालों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉