Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कहा सभी कर्मचारियों का ड्रेस कोड और आई कार्ड जरूरी, अधिकारियों को दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है कानून का उल्लघंन करने पर सम्बन्धित एजेन्ट के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय से जनहित कार्य किये जाते है जिसमें ड्राइविंग लाईसेंस रजिस्ट्रेशन, रिनुवल, मोटर व्हीकल आदि के कार्य किये जाते हैं जो सीधे तौर पर आम जनमानस से जुड़े हैं। आरटीओ कार्यालय में इन कार्यों में बाहरी व्यक्तियों की संलिप्त पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में सभी कर्मचारी ड्रेसकोड में आयेंगे तथा नेम प्लेट एवं आईकार्ड होना आवश्यक है, साथ ही जो कर्मचारी जिस पटल पर कार्य कर रहे हैं उक्त पटल पर भी नेम प्लेट होना आवश्यक है।

ताकि कार्यालय में आने वाले कार्मिक को सही जानकारी व सुविधा मिले। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि कार्यालय की नियमित मानिटरिंग के साथ ही चैकिंग अभियान भी चलाया जाए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि इस सार्वजनिक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों, शिकायत पेटी भी होना आवश्यक है साथ ही जो लोग दावा करते हैं कि शीघ्र कार्य कर दिया जायेगा इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय में मुख्य गेट पर एक फ्लेक्सी लगाई जाए, उसमें अंकित किया जाए कि  इस कार्यालय में सरकार की ओर से कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है और जो नागरिक सेवायें है निर्धारित दरों पर समयबद्ध तरीके से मिलती हैं। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पाण्डे एवं प्रशासन गुरुदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉