Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

मामा पर लगाया नाबालिग भांजी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

भतरौजखान के पुलिस चौकी भौनखाल क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई, परिजनों का आरोप है कि किशोरी के मामा उसे बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

भतरौजखान थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने किशोरी के मामा पर ही उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहना है कि बीते शनिवार को उनकी 16 साल की बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद से वापस नहीं लौटी है। कहना है कि तमाम ढूंढ खोज की, और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन बेटी का कहीं कोई पता नहीं चल सका है।
पत्नी का कहना है कि बेटी अपने मामा के साथ गई है। कई जगह मामा की भी तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी के मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉