Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर देने का झांसा देकर 1.90 करोड़ ठगे, तीन डायरेक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। चारधाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर किराये पर देने का झांसा देकर नोएडा की कंपनी से 1.90 करोड़ रुपये ठग लिए गए। नोएडा की कंपनी के मालिक ने देहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चंद्रलेखा एयरलाइंस ने पीड़ित कंपनी को रकम लौटाने के लिए कई चेक दिए, लेकिन वह बाउंस हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप यह भी हैं कि चंद्रलेखा एयरलाइंस के सारे दस्तावेज भी जांच में झूठे पाए गए हैं। ठगी को लेकर नोएडा की मैक चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शुभादीप साधू ने शिकायत की है। पुलिस को बताया, उनकी कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर उड़ाने और सहायक परिवहन गतिविधियां करती है।कंपनी को चारधाम यात्रा के लिए कुछ हेलिकॉप्टर किराये पर लेने थे। इसके लिए देहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के डायरेक्टर अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार और चंद्रलेखा सिंह ने संपर्क किया। ये सभी राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं। तीनों ने कहा था कि उनके पास हेलिकॉप्टर किराये पर देने के लिए पूरे अधिकार हैं और बताया कि उन्होंने आठ एविएशन कंपनियां अधिगृहीत किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम की बैठक में मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारियों की मांगों को लेकर अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा, समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लिए कई महत्वपूर्ण फैसले
Ad

चंद्रलेखा एयरलाइंस की ओर से मैक चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को अगस्ता वेस्टलैंड जैसे छह हेलिकॉप्टर देने का वादा किया गया। अनुबंध के अनुसार मैक चार्टर्स ने चंद्रलेखा एयरलाइंस को 1.90 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। ये सभी हेलिकॉप्टर उन्हें 15 मई 2024 से 30 जून 2024 और 15 सितंबर से 28 अक्तूबर 2024 के बीच दो बार में दिए जाने थे।

यह भी पढ़ें 👉  धारदार हथियार युवक की हत्या, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

लेकिन, जैसे ही तारीख पास आई तो ये सभी लोग मुकर गए। बार-बार कहने पर भी हेलिकॉप्टर मुहैया नहीं कराया। साधू ने पुलिस को बताया, इस पर उन्होंने चंद्रलेखा एयरलाइंस के सारे कागजात की जांच कराई। पता चला कि ये सारे दस्तावेज आरोपियों ने झूठे बनाए थे। हेलिकॉप्टर के बारे में उन्होंने जो दावे किए थे वह भी सब गलत थे।

इन लोगों ने पैसे लौटाने के लिए कई चेक भी दिए, लेकिन बाउंस हो गए। एसएचओ कैंट कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया, सुभादीप साधू की शिकायत पर अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार और चंद्रलेखा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉