Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

केदारनाथ हेली सेवा यात्रा में अब लगभग 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी, नई दरें 15 सितंबर से लागू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए हवाई सफर अब श्रद्धालुओं की जेब पर और भी भारी पड़ेगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के किराए में 45.86 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 सितंबर से लागू हो जाएंगी।
इस साल 2 मई को शुरू हुई केदारनाथ हेली सेवा उत्तरकाशी और केदार घाटी में हुए हेलिकॉप्टर हादसों के चलते प्रभावित हुई थी। उसके बाद ये  सेवाएं रोक दी गईं थीं। अब 15 सितंबर से हेली सेवा का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बुकिंग 10 सितंबर से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खुलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

हेली सेवाओं की सुरक्षा और संचालन मानकों को ध्यान में रखते हुए गृह सचिव शैलेष बगौली की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति ने नई एसओपी तैयार की है। इन्हीं दिशा-निर्देशों के तहत हेली सेवा चलाई जाएगी। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित सेवाओं की उड़ानों और सीटों की संख्या सीमित होने के कारण किराया बढ़ाना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

नई किराया दरें इस प्रकार हैं:

ADVERTISEMENTS Ad

गुप्तकाशी–केदारनाथ : पहले ₹8,532, अब ₹12,444
फाटा–केदारनाथ : पहले ₹6,062, अब ₹8,842
सिरसी–केदारनाथ : पहले ₹6,060, अब ₹8,839
श्रद्धालुओं के लिए अब केदारनाथ का हवाई सफर पहले से लगभग 46 प्रतिशत महंगा हो गया है। बढ़े किराए से आम तीर्थयात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉