Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विजडम स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया व पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

कार्यक्रम में  बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम “धूम” की प्रस्तुति दी साथ ही बच्चों के जीवन से संबंधित प्रेरणादायक नाटिका, फॅन्सी ड्रेस प्रतियोगिता एवं नेहरू जी से संबंधित प्रश्नोतरी का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बाल दिवस की महत्ता पर विचार डालते हुए प्रबंधक निदेशक ने बच्चों से मोबाइल का सदुपयोग करने, ईमानदारी व रचनात्मकता को स्वीकारते हुए देशहित में योगदान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम प्रभारी शिल्पी पंतोला एवं तनुजा नेगी रहे। बबीता फ़र्सवान, भावना बिष्ट, ज्योति पाण्डे आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉