Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर स्कूल बसों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 340 वाहनों को किया चेक, 27 पर की कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्कूल बसों पर व्यापक चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में आज  29 अगस्त को एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल डा. जगदीश चंद्रा  के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस टीम के साथ सुबह से ही स्कूल बसों में गहन चैकिंग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

चैकिंग के दौरान जनपद में 340 स्कूल वाहनों को चैक किया गया जिनमें 313 फिट एवं 27 वाहनों में निम्न अनियमितताएँ पाई गई, जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बिना फिटनेस / परमिट चल रहे तीन वाहन, बिना बीमा चल रहे दो, बच्चों को निर्धारित क्षमता से अधिक बैठाने में पांच वाहनों का चालान किया गया।
फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र का अभाव में पांच वाहन, अन्य नियमों का उल्लंघन 12 वाहन कुल वाहनों का चालान  27 (01 सीज), एवं पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला गया, इसके अलावा आठ स्कूल संचालकों/बस मालिकों को नोटिस दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

एसएसपी नैनीताल ने सख्त संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और स्कूल बस में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉