Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

निकाय चुनाव को लेकर जल्द हो सकती है अधिसूचना जारी

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो सकती है।
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। शनिवार देर रात तक भी शहरी विकास निदेशालय ने सभी आपत्तियों का निपटारा किया गया। सूत्रों की मानें तो निदेशालय रविवार को शासन को अपनी रिपोर्ट भेज देगा। जिसके बाद सोमवार को अंतिम अधिसूचना जारी की जा सकती है।
उत्तराखंड में जल्द ही निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो सकती है। इसके साथ ही जल्द ही निकाय चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा। अधिसूचना के जारी होते ही सभी नगर निकायों में आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन में तैनात सभी अधिकारियों और कार्मिकों के दायित्व शुरू हो जाएंगे।
प्रदेश में 15 जनवरी से पहले निकाय चुनाव कराने की तैयारी है। बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। पहली बार नेशनल गेम्स उत्तराखंड में होंगे और इनका आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। जिस कारण सरकार इसमें व्यस्त रहेगी। जिस कारण सरकार निकाय चुनाव नेशनल गेम्स के पहले करवाने की कोशिश कर रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉