Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

होली के त्यौहार को देखते हुए धामी सरकार ने दिए मिलावटखोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की सरकार ने होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेश भर में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर मिलावटी उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने मिलावटखोरों से निपटने के लिए छापेमारी दल और सचल वाहनों की टीम बनाई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर.राजेश कुमार ने कहा होली के त्यौहार को देखते हुए  विभाग की प्राथमिकता लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मिलावट रहित उत्पाद उपलब्ध कराना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अपर आयुक्त और ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में लगातार छापेमारी की जा रही है। विभाग ने विजिलेंस सेल का गठन भी किया है, जो शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करता है, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी और सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मावा, पनीर, खोया जैसी खाद्य वस्तुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, प्रदेश की सीमाओं से लगे यूपी के शहरों के ड्रग कंट्रोलर और फूड इंस्पेक्टरों के साथ समन्वय करके संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून में बाहर से आने वाले दूध और दूध से बने उत्पादों की जांच की जा रही है। विशेष रूप से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार से सबसे अधिक शिकायतें मिल रही हैं, जहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और उत्पादों की लगातार सैंपलिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉