Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

काठगोदाम क्षेत्र से स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 82 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

6 जनवरी 2026 को कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या यूके18आर 6945 को रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद उधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में बेचने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले भी उसके खिलाफ पिथौरागढ़ जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है और वह जेल जा चुका है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल सुरेन्द्र और कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल रहे। नैनीताल पुलिस का कहना है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉