Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने बनभूलपुरा में चलाया सत्यापन अभियान, 1100 लोगों के किये सत्यापन, 33 लोगों के विरुद्ध की कार्यवाही, जुर्माना भी वसूला गया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल ने सभी अधीनस्थों को जिले में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाए जाने तथा संदिग्धों अथवा सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आज पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र  हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा सीओ नितिन लोहनी हल्द्वानी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल लालकुँआ एवं  सीओ सुमित पाण्डे  रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव  हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल लालकुआं, प्रभारी सुशील जोशी  थाना बनभूलपुरा, थानाध्यक्ष पंकज जोशी काठगोदाम, थानाध्यक्ष दिनेश जोशी मुखानी, थानाध्यक्ष राजेश जोशी चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र को 3 सैक्टरों में विभाजित किया गया। अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियन्ता अरुण गिरी, जल संस्थान से कनिष्ठ अभियन्ता विजय नैनवाल व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्बे, सुबोध त्रिपाठी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

सत्यापन अभियान में लगभग 1100 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ / सत्यापन कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर छह मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत कार्यवाही की गई जिसमें तीन चालान संयोजन शुल्क रु. 15000 जुर्माना तथा तीन कोर्ट के चालान किए गए साथ ही अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 27 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6750 रु. जुर्माना किया गया। अभियान में (कुल 33 चालान संयोजन शुल्क रु० 21750) जुर्माना वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सत्यापन कार्यवाही में ही वाहन चैकिंग के दौरान एमवी एसीटी  के अन्तर्गत एक वाहन को सीज किया गया ।

सत्यापन के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में किरायेदार के रुप में निवास कर रहे बाहरी लोगों एवं सम्बन्धित मकान मालिकों को भी किरायेदारों का अतिशीघ्र सत्यापन कर विवरण थाने में उपलब्ध कराने की हिदायत दी गयी। सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा, आम नागरिकों से भी सत्यापन अभियान में सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉