Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजनदेहरादून

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तेज कीं, 26 दिसंबर से निकाली जाएगी आधिकारिक मशाल यात्रा,

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड सरकार ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर तैयारियां तेज कर दी है, राष्ट्रीय खेलों को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रदेश की जनता को इससे जोड़ने के लिए 26 दिसंबर से आधिकारिक मशाल यात्रा निकाली जाएगी,जो हल्द्वानी से शुरू होगी।
यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी, उन्होंने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को सीएम धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे, यहां से यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी 13 जनपदों में जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

खेल मंत्री  ने कहा इस दौरान प्रयास किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आम लोग इसमें शामिल हो सके, कहा कि सरकार राष्ट्रीय खेलों को जनउत्सव के रूप में मनाना चाहती है, इसलिए मशाल यात्रा से ज्यादा से ज्यादा आम जनता को जोड़ने की तैयारी की जा रही है, बैठक में उन्होंने सूचना विभाग के सचिव और महानिदेशक को खेलों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के बारे में प्रचार अभियान न सिर्फ टीवी, समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल और रेडियो के जरिए किया जाएगा, साथ ही सोशल मीडिया को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सभी नगरनिगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और स्क्रीन डिस्प्ले के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉