Medical
उत्तराखण्ड

मौसम: उत्तराखंड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, 116 मार्ग अब भी बंद, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/ नैनीताल:- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज और बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश भर में 13 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग समेत अन्य एजेंसियां मार्गों को खोलने के काम में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad

बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में बंद 243 मार्गों को खोल दिया गया, लेकिन अब भी 116 मार्ग बंद पड़े हैं। सबसे अधिक बाधित मार्ग पौड़ी जिले में हैं, जहां एक राष्ट्रीय राजमार्ग, 11 राज्य मार्ग, नौ मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 93 ग्रामीण मार्ग अभी भी अवरुद्ध हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा से पहले मार्गों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। भारी बारिश के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉