Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लक्ष्मी सिनेप्लेक्स बिल्डिंग स्थित बैंक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट अथवा एसी फटने की आशंका, पुलिस और दमकल विभाग की टीम की तुरंत कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में लक्ष्मी सिने पलेक्स बिल्डिंग में शाम को नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में आग लग गई। आग लगने के बाद  बैंक से धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के व्यापारियों  में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते बैंक कर्मचारियों की सतर्कता और पुलिस व दमकल विभाग की  कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5.10 बजे बैंक कर्मचारी रोजाना की तरह बैंक बंद कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बैंक परिसर से धुआं निकलता देखा। कर्मचारियों ने तुरंत वापस जाकर शटर खोला तो अंदर एसी यूनिट के पास आग और  धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने  पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बैंक के अंदर धुआं इतना ज्यादा था कि कि आग बुझाना मुश्किल हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों को घने धुएं के कारण बैंक के अंदर प्रवेश करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने बैंक का शीशा तोड़कर धुआं बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बैंक बंद हो चुका था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो  बिल्डिंग में स्थित अन्य दुकानों, शोरूम और प्रतिष्ठानों तक भी आग फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी फटना या शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉