Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर: मंदिर के पास नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली, पुलिस ने जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर। कुछ दिन पहले हिमाचल के सोलन में शमशान घाट के रास्ते में कोई नवजात बच्ची को छोड़कर चला गया था। ऐसी ही कुछ खबर उत्तराखंड के बागेश्वर से आई है, यहां  ठाकुरद्वारा वार्ड में नरसिंह मंदिर के समीप एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में झााडियों में पड़ी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंदिर के पुजारी ने सबसे पहले बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे झाड़ियों से बाहर निकाला। बच्ची को पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बच्ची के माता पिता की तलाश में पुलिस जुट गई है। नवजात छह सात दिन की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

जानकारी के अनुसार सोमवार को ठाकुरद्वारा वार्ड के नरसिंह मंदिर में पुजारी राकेश तिवारी पूजा करने गए थे। इसी दौरान उन्हें मंदिर के समीप की झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने समीप ही बकरी चुगा रहे आनंद सिंह मेहरा को इसके बारे में बताया और वार्ड निवासी रमेश तिवारी को भी सूचित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

रमेश तिवारी मौके पर गए। तीनों ने मिलकर झाड़ी में देखा तो वहां एक कट्टे के भीतर कपड़ों से लिपटी बच्ची मिली। जिसे घर लाने के बाद उन्होंने दूध पिलाया। इस दौरान बच्ची के मिलने की सूचना के बाद वार्ड के कई लोग वहां एकत्र हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श

उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल कैलाश नेगी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉ. दीपाली मकवाना ने बच्ची की जांच की। उन्होंने बताया कि बच्ची करीब छह-सात दिन की है। फिलहाल उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉