Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सस्ते गल्ले की दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों का किया औचक निरीक्षण, सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर जिले के आठों विकास खंडों में चलाया अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देशानुसार शनिवार को नैनीताल जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों का निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण अभियान जिले के सभी आठों विकास खंडों में चलाया गया। इस दौरान गठित टीमों द्वारा माननीय क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) के साथ मिलकर दुकानों एवं गोदामों की जांच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लाभार्थियों को समय पर राशन वितरण आदि बिंदुओं की गहनता से जांच की गई। साथ ही दुकानों पर रेट लिस्ट, शिकायत पुस्तिका का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चितकरने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में सभी खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विभिन्न क्षेत्र प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉