Medical
उत्तराखण्ड

मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ तक पड़ रही सूखी ठंड, 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड में येलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। नए साल में अभी तक बारिश नहीं होने से मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड पड़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन में हल्की धूप खिली पर ठंडी हवाओं ने परेशान किया। हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर में कोहरा छाया रहा। हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, थल, बागेश्वर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश- बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में सुबह- शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बृहस्पतिवार को दून में सुबह हल्की धूप खिली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। शीतलहर चलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 17.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 7.4 डिग्री रहा।
आने वाले दिनों में 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉