Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 587 खाली पदों पर विज्ञप्ति जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 27 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, सरकार आम लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए न सिर्फ आधुनिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने के साथ खाली पदों को भर रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत 287 चिकित्सकों व 180 एएनएम के पदों पर चयन बोर्ड ने सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सोमवार को चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के 587 खाली पदों की विज्ञप्ति जारी की है। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार व पिथौरागढ़ में 480 पद व बैकलॉग के 107 पद शामिल हैं। नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू होगी।आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है। भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारक के लिए 336 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक के लिए 144 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक 75 व नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक के लिए 32 पद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉