Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बदलाव: अब पिता/पति का नाम अंकित नहीं होगा, केवल नाम और पता कार्ड पर दिखेगा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य नागरिकों की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को और मजबूत करना बताया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड में पिता या पति का नाम नहीं अंकित होगा। इसके बजाय केवल आवेदक का नाम और पता ही कार्ड पर दिखेगा। वहीं, 18 साल से कम उम्र के व्यक्तियों के आधार कार्ड में पिता का नाम पहले की तरह अंकित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
Ad

इसके अलावा, जन्म तिथि और महीना अब नए आधार कार्ड में दर्ज नहीं होंगे। केवल जन्म का वर्ष ही कार्ड पर दिखेगा। UIDAI के आधार कार्ड केंद्र संचालकों ने बताया कि नए पोर्टल पर पिता या पति का नाम भरने का विकल्प नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी

यह व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है, जबकि सभी मूल रिकॉर्ड UIDAI डेटाबेस में सुरक्षित रहेंगे। आधार कार्ड केंद्रों पर भी बदलाव से संबंधित सूचना चस्पा की गई है ताकि नागरिकों को पूरी जानकारी उपलब्ध हो।

इस बदलाव के साथ आधार कार्ड अब डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के नए मानकों के अनुरूप जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉