Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, यूपी के बहराइच से दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, बड़े खुलासे की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस और जांच के दम पर उत्तर प्रदेश के बहराइच से दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना का खुलासा 23 फरवरी को उस समय हुआ, जब कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में ‘पहचान ऐप’ के माध्यम से व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक कमलेश जोशी की टीम को एक संदिग्ध युवक कमलेश कुमार मिला। जांच में उसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे पुलिस को बड़े गिरोह की भनक लगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। उपनिरीक्षक ललित डंगवाल की अगुवाई में टीम ने बहराइच के दौलतपुर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की, जहां से गिरोह के मुख्य सरगना मनीष कुमार गुप्ता समेत कमलेश कुमार को धर दबोचा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

छापे के दौरान आरोपितों के कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 337/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। और सर्विलांस सेल के कमल तुलेरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉